भाजपा ने उदयभानु चिब मामले में न्यायालय के फैसले का किया स्वागत

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा ने उदयभानु चिब मामले में न्यायालय के फैसले का किया स्वागत


नई दिल्ली, 24 फ़रवरी (हि.स.)। भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मंगलवार को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट के एआई शिखर सम्मेलन में कांग्रेस के प्रदर्शन मामले में युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभानु चिब को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजे जाने के फैसले का स्वागत किया।

वीरेंद्र सचदेवा ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि उदयभानु राहुल गांधी के इशारे पर एआई शिखर सम्मेलन में जिस प्रकार का कुकृत्य किया है, वह भारत की छवि को धूमिल करने का प्रयास है। इस पर न्यायलय ने उदयभानु की चार दिन की पुलिस कस्टडी स्वीकार कर ली है। विश्व पटल पर भारत को बदनाम करने का प्रयास करने वाले आज खुद राजनीतिक रूप से नगण्य हो चुके हैं।

सचदेवा ने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस के भस्मासुर हैं जिनके इशारे पर उनके किराये के कार्यकर्ता खुद कांग्रेस को डूबाने पर उतारू हैं।

उन्होंने कहा कि एआई शिखर सम्मेलन किसी राजनीतिक पार्टी का कार्यक्रम नहीं था और न ही किसी व्यक्ति विशेष का कार्यक्रम था बल्कि विश्वभर में भारत की गौरवगाथा का कार्यक्रम था।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भारत के वे युवा जो एआई के माध्यम से नए-नए इनोवेशन देश-विदेश में ला रहे हैं, उसके प्रदर्शन का मामला था कि कैसे भारत विश्व गुरु बनने की ओर जा रहा है लेकिन राहुल गांधी के गुंडों ने जो हरकत की है, वह शर्मसार करने वाली है। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट है कि कांग्रेस का बड़े नेता भी इस साजिश में शामिल है।

उन्होंने कहा कि यह महज संयोग नहीं है बल्कि जब-जब देश की छवि और प्रतिष्ठा बढ़ रही होती है, तब कांग्रेस और उसके समर्थक दल इस तरह के कुकृत्य करते हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब अपनी पिछली विजिट के वक्त भारत आए थे तो उस वक्त उमर खालिद द्वारा प्रदर्शन किया गया था और आज जब 22 देशों के राष्ट्रीय अध्यक्ष आये थे तो उस वक्त भी कांग्रेस का इस तरह का कुकृत्य अशोभनीय है और अक्षम्य है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Share this story