दिल्ली भाजपा ने मदनलाल खुराना की पुण्य तिथि पर अर्पित की श्रद्धांजली

WhatsApp Channel Join Now
दिल्ली भाजपा ने मदनलाल खुराना की पुण्य तिथि पर अर्पित की श्रद्धांजली


नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में पूर्व राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल खुराना की पुण्य तिथि पर दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता एवं पार्टी की प्रदेश सह प्रभारी दर्शना जरदोश, सांसद योगेन्द्र चांदलिया, वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों के साथ उन्हे श्रद्धांजली अर्पित की।

इस अवसर पर मदनलाल खुराना की पत्नी राज खुराना, पुत्र विधायक हरीश खुराना, पुत्रवधू वंदना विमल खुराना एवं नाती संयम छाबड़ा ने भी श्रद्धांजली अर्पित की।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने पूर्व राज्यपाल मदनलाल खुराना की पुण्य तिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि खुराना कर्मठता, स्पष्टवादिता और जनसेवा के प्रतीक थे। मल्होत्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने दिल्ली को नई दिशा दी फ्लाईओवर, बिजली, पानी और जनकल्याणकारी योजनाओं से राजधानी को आधुनिक बनाया।

हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि उनका जीवन सादगी, राष्ट्रभक्ति और गरीबों के प्रति समर्पण का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि आज हम संकल्प लेते हैं कि उनके आदर्शों पर चलकर दिल्ली को विकसित और सशक्त बनाएंगे।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता पूर्व राज्यपाल प्रो. जगदीश मुखी, ओ.पी. बब्बर एवं वेदव्यास महाजन, पूर्व अध्यक्ष आदेश गुप्ता, प्रदेश पदाधिकारियों विष्णु मित्तल, सतीश गर्ग, प्रवीण शंकर कपूर, रंजीत कश्यप और सारिका जैन आदि ने भी मदनलाल खुराना के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767707 Articles

Share this story