2550 अस्थाई सफाई कर्मियों को नियमित कर चुकी भाजपा: हर्ष मल्होत्रा

WhatsApp Channel Join Now
2550 अस्थाई सफाई कर्मियों को नियमित कर चुकी भाजपा: हर्ष मल्होत्रा


2550 अस्थाई सफाई कर्मियों को नियमित कर चुकी भाजपा: हर्ष मल्होत्रा


नई दिल्ली, 29 सितंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने दिल्ली नगर निगम द्वारा 28 अगस्त से 29 सितंबर के बीच 890 दैनिक वेतन श्रेणी और 72 अनुकम्पा श्रेणी के अस्थाई सफाई कर्मियों की सेवाएं नियमित किए जाने का स्वागत किया। उन्होंने इसके लिए महापौर प्रवेश वाही, डेमस चेयरमैन संदीप कपूर और स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा को साधुवाद दिया।

मल्होत्रा ने कहा कि 2025 में निगम प्रशासन में भाजपा के पुनः आने के बाद से अब तक लगभग 2550 अस्थाई सफाई कर्मियों की सेवाएं नियमित की जा चुकी हैं। उन्होंने दावा किया कि इसके मुकाबले वर्ष 2023-24 और 2024-25 में आम आदमी पार्टी शासित नगर निगम ने दो वर्षों में 500 से कम सफाई कर्मियों को नियमित किया था।

उन्होंने कहा कि भाजपा सफाई कर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर जीवन देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में 2025 विधानसभा चुनाव के संकल्प पत्र में किए गए वादे को पूरा करते हुए अस्थाई सफाई कर्मियों की सेवाओं को समयबद्ध तरीके से नियमित किया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Share this story