दिल्ली भाजपा 25 जून को आपातकाल काला दिवस पर करेगी जनजागरण बैठक

WhatsApp Channel Join Now
दिल्ली भाजपा 25 जून को आपातकाल काला दिवस पर करेगी जनजागरण बैठक


नई दिल्ली, 22 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 25 जून को आपातकाल काला दिवस पर जनजागरण बैठक करेगी।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि भाजपा लगातार 1980 में स्थापना के बाद से हर वर्ष 25 जून को आपातकाल विरोधी जन जागरण बैठक का आयोजन करती है पर इस वर्ष गुरुवार 25 जून को सुबह 11 बजे एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर, जंतर मंतर में जन जागरण बैठक का आयोजन करेगी।

इस बैठक को सफल बनाने के लियें प्रदेश अध्यक्ष ने एक तीन सदस्यीय टीम गठित की है जिसमें सांसद योगेन्द्र चांदोलिया, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष धर्मवीर शर्मा एवं पूर्व जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सोलंकी शामिल हैं जो दिल्ली के साथ दिल्ली एनसीआर तक में शिफ्ट हुए आपातकाल बंदियों को आमंत्रित करके उनका सार्वजनिक कार्यक्रम में अभिनंदन करेगी।

उन्होंने कहा कि 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आपातकाल की घोषणा करके राजनीतिक कार्यकर्ताओं के साथ ही सामान्य नागरिकों के भी मौलिक अधिकारों का हनन किया था और हजारों लोगों को मीसा सहित विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Share this story