खाना बनाते समय आग में झुलसने से महिला की मौत

WhatsApp Channel Join Now


नई दिल्ली, 07 अक्टूबर (हि.स.)। बाहरी दिल्ली के नरेला के सनौठ गांव में महिला की आग में झुलसने से मौत हो गई। पुलिस शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतका के पति नीरज के मुताबिक, घटना मंगलवार रात लगभग 8:15 बजे की है। उस समय वह काम पर गए हुए थे और मंजू घर में खाना बना रही थीं। खाना बनाने के दौरान चूल्हे या गैस पाइप से अचानक आग लग गई और देखते ही देखते मंजू के कपड़ों में आग फैल गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गईं।

घटना के समय मृतका की छोटी बेटी घर के बाहर मौजूद थी। जैसे ही उसने घर के अंदर मां को जलते देखा, उसने पड़ोसियों को चिल्लाकर घटना की जानकारी दी। आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे और आग बुझाने व महिला को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पति को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल में भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न एंगल से जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Share this story