कांग्रेस ने एलपीजी सिलेंडर की किल्लत को लेकर मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाकर किया विरोध प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
कांग्रेस ने एलपीजी सिलेंडर की किल्लत को लेकर मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाकर किया विरोध प्रदर्शन


कांग्रेस ने एलपीजी सिलेंडर की किल्लत को लेकर मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाकर किया विरोध प्रदर्शन


नई दिल्ली, 13 मार्च (हि.स.)। दिल्ली कांग्रेस ने आज देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय के आगे मिट्टी के चूल्हे पर खाना एवं चाय बनाई। हालांकि पुलिस प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बसों में भर करके यहां थाने ले गई।

देवेंद्र यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि अच्छे दिन बहुत दूर हैं, क्योंकि हम मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूर हैं। देश एलपीजी की भारी किल्लत से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत की ऊर्जा सुरक्षा से समझौता कर, देशवासियों को कतार में खड़ा कर दिया है। हम 'विदेश नीति' का खामियाजा जनता को नहीं भुगतने देंगे।

देवेंद्र यादव ने कहा कि सरकार ने जनता की आवाज दबाने के लिए हमें गिरफ्तार कर लिया है। मगर हम गिरफ्तारियों से नहीं डरते! देश एलपीजी के लिए लाइनों में लगा है, मिट्टी के चूल्हे पर अब खाना पक रहा है और प्रधानमंत्री कहते हैं अमृतकाल चल रहा है!

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Share this story