कांग्रेस ने की पर्यावरण अनुकूल दीपावली मनाने की अपील

WhatsApp Channel Join Now


नई दिल्ली, 07 नवंबर (हि.स.)। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने दिल्ली के लोगों को एक खुशहाल और समृद्ध भविष्य के लिए दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने दिल्ली वालों से पर्यावरण के अनुकूल दिये जलाकर और मिठाई बांटकर दीपावली मनाने की अपील की और पर्यावरण की रक्षा और जहरीली हवा से बचने के लिए प्राथमिकता से दिल्ली एक जिम्मेदार नागरिक बनने का कर्तव्य निभाएं।

यादव ने कहा कि चूंकि देशभर में दीपावली का जश्न मनाया जा रहा है, इसलिए विभिन्न एजेंसियों ने नागरिकों से पुरजोर अपील की है कि वे बिना सोचे समझे पटाखे जलाकर जश्न मनाने के बजाय सुरक्षा, पर्यावरण, स्वास्थ्य की रक्षा और सार्वजनिक शिष्टाचार को प्राथमिकता दें, क्योंकि प्रदूषण राजधानी में लोगों की स्वास्थ्य के लिए एक गंभीर समस्या बन चुका है।

यादव ने कहा कि वायु, ध्वनि और धूल प्रदूषण के स्तर में वृद्धि के साथ सरकार को प्रदूषण को रोकने के लिए दिवाली के त्योहार से कुछ सप्ताह पहले ही ठोस कदम उठाने चाहिए थे, लेकिन सरकार जहरीली हवा को नियंत्रित करने के हर स्तर पर विफल रही है। उन्होंने कहा कि लोगों को सार्वजनिक कल्याण के साथ उत्सव की खुशी को संतुलित करना चाहिए ताकि दिल्ली को खतरनाक हवा से बचाया जा सके।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774014 Articles

Share this story