दिल्ली में बारिश के बाद जलभराव, सीएम रेखा का औचक निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
दिल्ली में बारिश के बाद जलभराव, सीएम रेखा का औचक निरीक्षण


दिल्ली में बारिश के बाद जलभराव, सीएम रेखा का औचक निरीक्षण


नई दिल्ली, 05 सितंबर (हि.स.)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को लगातार हो रही बारिश के दौरान सद्भावना पार्क एवं आसपास की सड़कों का औचक निरीक्षण कर जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद कर्मचारियों से जलनिकासी की व्यवस्था और बारिश के दौरान सामने आ रही चुनौतियों की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जलभराव वाले क्षेत्रों में तत्काल पंप एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था कर पानी की निकासी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बारिश के कारण दिल्लीवासियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए संबंधित विभाग पूरी तत्परता और समन्वय के साथ कार्य करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Share this story