मुख्यमंत्री ने ओखला, गाजीपुर व सिंघोला में नए कचरा प्रसंस्करण संयंत्रों का किया शिलान्यास

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री ने ओखला, गाजीपुर व सिंघोला में नए कचरा प्रसंस्करण संयंत्रों का किया शिलान्यास


मुख्यमंत्री ने ओखला, गाजीपुर व सिंघोला में नए कचरा प्रसंस्करण संयंत्रों का किया शिलान्यास


नई दिल्ली, 03 अक्टूबर (हि.स.)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को ओखला, गाजीपुर और सिंघोला में नए कचरा प्रसंस्करण संयंत्र और गाजीपुर में बायोगैस संयंत्र का शिलान्यास किया। इस साथ ही उन्होंने आज कोटला मुबारकपुर स्थित मातृ एवं शिशु कल्याण केंद्र तथा आयुर्वेदिक पॉलिटेक्निक का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद, महापौर प्रवेश वाही सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ओखला, भलस्वा और गाजीपुर में अब तक 217.17 लाख मीट्रिक टन कूड़े का निस्तारण कर 100 एकड़ भूमि को मुक्त कराया जा चुका है। नए प्लांट इस रफ्तार को और बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि जहां आज कूड़े के पहाड़ दिखाई देते हैं, वहां साफ जमीन, हरियाली दिखे और आसपास रहने वाले परिवार राहत की सांस लें, यहीं सरकार का प्रयास है। उन्होंने कहा कि राजधानी में कूड़े के ये पहाड़ खत्म होंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Share this story