मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 150 नई इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी, पांच स्थानों पर ईवी चार्जिंग का शुभारंभ

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 150 नई इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी, पांच स्थानों पर ईवी चार्जिंग का शुभारंभ


नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (हि.स.)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को 150 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर डीटीसी के बेड़े में शामिल किया। साथ ही पांच प्रमुख स्थानों पर सार्वजनिक ईवी चार्जिंग स्टेशनों का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार एक ओर लगातार नई इलेक्ट्रिक बसें जोड़ रही है, तो दूसरी ओर ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का भी तेजी से विस्तार कर रही है।

साथ ही मुख्यमंत्री ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ आनंद विहार एवं आसपास के क्षेत्रों में प्रदूषण कम करने के लिए किए जा रहे विभिन्न कार्यों और व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

इस अवसर पर दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, कैबिनेट सहयोगी मनजिंदर सिंह सिरसा, डॉ. पंकज कुमार सिंह, विधायक ओम प्रकाश शर्मा सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760017 Articles

Share this story