मुख्यमंत्री ने 100 नई इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी, दिल्ली-हापुड़ बस सेवा का शुभारंभ

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री ने 100 नई इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी, दिल्ली-हापुड़ बस सेवा का शुभारंभ


मुख्यमंत्री ने 100 नई इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी, दिल्ली-हापुड़ बस सेवा का शुभारंभ


नई दिल्ली, 20 नवंबर (हि.स.)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को आईएसबीटी कश्मीरी गेट से 100 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने दिल्ली-हापुड़ अंतरराज्यीय बस सेवा का भी शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि दिल्ली की बसें हवा को प्रदूषित करने के बजाय उसे स्वच्छ बनाने की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि पूरे देश में सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक बस बेड़ा दिल्ली के पास है। सरकार का संकल्प है कि जल्द ही पूरी डीटीसी बस सेवा को इलेक्ट्रिक बसों में परिवर्तित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई में सरकार अपनी जिम्मेदारी निभा रही है, लेकिन इस अभियान को सफल बनाने के लिए आम जनता की भागीदारी भी बेहद जरूरी है। उन्होंने दिल्लीवासियों से अपील की कि जहां तक संभव हो, निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें।

उन्होंने कहा कि दिल्ली की हवा तभी स्वच्छ होगी, जब सरकार के प्रयासों के साथ-साथ जनता भी अपनी जिम्मेदारी निभाएगी।

इस अवसर पर कैबिनेट सहयोगी डॉ. पंकज कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780238 Articles

Share this story