मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने निगम पार्षद सुमन शर्मा के पति को दी श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने निगम पार्षद सुमन शर्मा के पति को दी श्रद्धांजलि


नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (हि.स.)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली नगर निगम की पार्षद सुमन शर्मा के पति सुधीर रंजन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने उनके असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।

मुख्यमंत्री ने शनिवार को एक्स पोस्ट में लिखा कि पार्षद सुमन शर्मा के पति सुधीर रंजन की श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि सुधीर रंजन का असमय निधन अत्यंत पीड़ादायक है। दुख की इस घड़ी में उनकी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

उल्लेखनीय है कि आजादपुर वार्ड से पार्षद सुमन शर्मा के पति सुधीर रंजन का सात अक्टूबर को निधन हो गया था।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766002 Articles

Share this story