मुख्यमंत्री ‘नायर शिखर सम्मेलन’ एवं ‘विद्याधिराजोलसवम’ समारोह में हुई शामिल

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री ‘नायर शिखर सम्मेलन’ एवं ‘विद्याधिराजोलसवम’ समारोह में हुई शामिल


मुख्यमंत्री ‘नायर शिखर सम्मेलन’ एवं ‘विद्याधिराजोलसवम’ समारोह में हुई शामिल


नई दिल्ली, 20 सितंबर (हि.स.)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को ‘नायर शिखर सम्मेलन 2026’ एवं ‘विद्याधिराजोलसवम’ समारोह में सम्मिलित हुई। इसका आयोजन नायर सर्विस सोसाइटी (एनएसएस) दिल्ली और ग्लोबल नायर सेवा समाज द्वारा कॉन्स्टिट्यूशन क्लब किया गया।

मुख्यमंत्री ने समारोह को संबोधित करते कहा कि महान संत और समाज सुधारक चट्टम्पी स्वामीकल ने सामाजिक भेदभाव और जातिगत रूढ़ियों के विरुद्ध समाज को जागरूक कर समानता और समरसता का संदेश दिया। यह आयोजन उनके इन्हीं विचारों को आगे बढ़ाता है। इसी भावना के साथ दिल्ली में रह रहे केरल के हमारे भाई-बहन अपनी संस्कृति और परंपराओं को सहेजते हुए दिल्ली की विविधता को समृद्ध कर रहे हैं।

इस अवसर पर ब्रह्मर्षि डॉ. मोहनजी, स्वामी निजामृतानंद पुरी, केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीपाद येसो नाईक, सुरेश गोपी सहित नायर सर्विस सोसाइटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Share this story