मुख्यमंत्री ने निर्माण उद्योग बचाव मोर्चा के साथ की बैठक

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री ने निर्माण उद्योग बचाव मोर्चा के साथ की बैठक


नई दिल्ली, 25 अगस्त (हि.स.)। दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को निर्माण उद्योग बचाव मोर्चा के सदस्यों एवं निर्माण क्षेत्र के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। इस बैठक में दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि आज निर्माण उद्योग बचाव मोर्चा के सदस्यों एवं निर्माण क्षेत्र के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर ग्रैप के दौरान निर्माण गतिविधियों से जुड़ी उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण और सतत विकास दोनों दिल्ली की आवश्यकताएं हैं। सरकार और उद्योग जगत मिलकर ऐसे व्यावहारिक समाधान पर कार्य करेंगे, जिससे प्रदूषण नियंत्रण के प्रयास प्रभावी हों और रोजगार एवं विकास की गति भी बनी रहे।

मंत्री सिरसा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि दिल्ली के मास्टर प्लान 2047 को आगे ले जाने और आने वाले समय के लिए बेहतर दिल्ली कैसे तैयार करें, इस पर विस्तार से बैठक में चर्चा हुई। ग्रैप के दौरान निर्माण कार्यों से जुड़ी समस्याओं और सुझावों पर भी विचार-विमर्श हुआ और प्रदूषण को कम करने के उपायों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि सरकार विकास और पर्यावरण के बीच बेहतर संतुलन बना कर निर्माण सेक्टर की रफ्तार ने का प्रयास कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Share this story