मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एमसीडी के सफाई कर्मचारी यूनियन कोर कमेटी के प्रतिनिधियों से की मुलाकात

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एमसीडी के सफाई कर्मचारी यूनियन कोर कमेटी के प्रतिनिधियों से की मुलाकात


नई दिल्ली, 06 अप्रैल (हि.स.)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को मुख्यमंत्री जन सेवा सदन में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के सफाई कर्मचारी यूनियन कोर कमेटी के प्रतिनिधियों से भेंट की।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जन सेवा सदन में निगम के सफाई कर्मचारी यूनियन कोर कमेटी के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और जमीनी चुनौतियों को सुना।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली को स्वच्छ, स्वस्थ और व्यवस्थित बनाए रखने में हमारे सफाई कर्मचारियों का निस्वार्थ भाव से किया गया योगदान अत्यंत सराहनीय है। यह सेवा का एक सतत संकल्प है, जो हर दिन दिल्ली के जीवन को सुगम बनाता है।

रेखा गुप्ता ने सफाई कर्मचारी यूनियन कोर कमेटी के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि सरकार उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और सभी मुद्दों के समाधान के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि हर सफाई कर्मचारी को सम्मान, सुरक्षा और बेहतर कार्य परिस्थितियां मिलें, उनके श्रम और समर्पण से ही दिल्ली आगे बढ़ती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Share this story