मुख्यमंत्री ने दिल्ली के सभी सांसदों के साथ की बैठक
Jul 14, 2026, 16:17 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
नई दिल्ली, 14 जुलाई (हि.स.)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली के सभी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसदों के साथ अपने आवास जन सेवा सदन पर सोमवार रात बैठक की।
इस बैठक में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा भी मौजूद रहे। यह जानकारी भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल और कमलजीत सहरावत अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर साझा की।
बैठक के दौरान दिल्ली के विकास कार्यों, जनहित के मुद्दों और केंद्र-राज्य के समन्वय को लेकर चर्चा हुई। इसे संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल की दिशा में अहम बैठक माना जा रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

