(लीड) मुख्यमंत्री ने समस्याओं के समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
(लीड) मुख्यमंत्री ने समस्याओं के समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश


(लीड) मुख्यमंत्री ने समस्याओं के समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश


नई दिल्ली, 02 मई (हि.स.)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को आयोजित जनसुनवाई में शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याएं, शिकायतें और सुझाव गंभीरता से सुने। बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने अपनी विभिन्न परेशानियां सीधे मुख्यमंत्री के सामने रखीं।

मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने और तय समय में समाधान सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि जनसुनवाई केवल औपचारिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह जनता की अपेक्षाओं को समझने और उन्हें जल्द पूरा करने का एक प्रभावी माध्यम है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसुनवाई से मिलने वाले सुझाव और फीडबैक सरकार के लिए बेहद महत्वपूर्ण होते हैं, क्योंकि इन्हीं के आधार पर नीतियों और योजनाओं को अधिक जनोन्मुखी बनाया जाता है। उन्होंने दोहराया कि दिल्ली सरकार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के व्यापक विकास के लिए कई काम तेजी से किए जा रहे हैं। इनमें सड़कों को मजबूत बनाना, साफ और निर्बाध जल आपूर्ति सुनिश्चित करना, अटल कैंटीन की स्थापना, आयुष्मान जन आरोग्य मंदिरों का विस्तार, वाटर एटीएम लगाना, पार्कों का आधुनिकीकरण और सुदृढ़ीकरण तथा व्यवस्थित पार्किंग सुविधाओं का विकास शामिल है।

उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य शालीमार बाग को एक आदर्श विधानसभा के रूप में विकसित करना है, जहां नागरिकों को सभी मूलभूत सुविधाएं उच्च गुणवत्ता के साथ उपलब्ध हों। इसके लिए निरंतर निगरानी और समन्वय के साथ कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे और कई मामलों का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया गया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण कर नागरिकों को राहत प्रदान की जाए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Share this story