मुख्यमंत्री ने अरुणा आसफ अली अस्पताल का औचक निरीक्षण किया
नई दिल्ली, 23 अप्रैल (हि.स.)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को अरुणा आसफ अली अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान मरीजों और उनके परिजनों से व्यवस्थाओं और डॉक्टरों की उपलब्धता की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि डॉक्टरों, कर्मचारियों और अस्पताल प्रबंधन से फीडबैक लेकर स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक, तेज, संवेदनशील और नागरिक-केंद्रित बनाने की दिशा में आवश्यक निर्देश दिए। हमारा संकल्प है कि दिल्ली का हर नागरिक ऐसे स्वास्थ्य तंत्र का अनुभव करे जहां समय पर उपचार मिले, आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हों, स्वच्छ वातावरण हो और हर मरीज को सम्मान के साथ सेवा प्राप्त हो।
मुख्यमंत्री ने गर्मी को देखते हुए अस्पताल प्रशासन को दवाइयों की उपलब्धता, पीने के पानी, स्वच्छता, मरीजों की सुविधा और सभी आवश्यक इंतजाम सर्वोच्च प्राथमिकता पर सुनिश्चित करने को कहा गया है। हर नागरिक को समय पर उपचार और सभी अस्पताल सेवा, संवेदना एवं विश्वास का केंद्र बनें। इसी दिशा में दिल्ली सरकार निरंतर कार्य कर रही हैं।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

