मुख्यमंत्री ने बारिश के दौरान जलनिकासी की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री ने बारिश के दौरान जलनिकासी की व्यवस्थाओं का लिया जायजा


नई दिल्ली, 09 जुलाई (हि.स.)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बारिश के दौरान गुरुवार को शालीमार विधानसभा क्षेत्र के शालामार गांव में जलभराव से निपटने के लिए जलनिकासी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान मौजूद अधिकारियों को पानी की उचित निकासी के लिए दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में मानसून की भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए दिल्ली सरकार एवं सभी विभाग पूरी तत्परता से काम कर रहे हैं।

दिल्ली के लोक निर्माण विभाग के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने आज कंट्रोल रूम का दौरा करते हुए मानसून के दौरान तैयारियों और निगरानी के सिस्टम का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पहले दिल्लीवाले दुआ करते थे कि बारिश न हो क्योंकि इससे जल-जमाव हो जाता था। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने दिल्ली में अच्छा ड्रेनेज सिस्टम बनाने का वादा किया और आज मिंटो ब्रिज जैसी 45 जगहों पर, जहां पहले बहुत ज्यादा जल-जमाव होता था, अब हालात वैसे नहीं हैं और वहां ट्रैफिक सामान्य रूप से चल रहा है। पिछले 24 घंटों में शहर में लगभग 100 एमएम बारिश हुई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Share this story