मुख्यमंत्री ने स्टेट जीएसटी कार्यालय का किया निरीक्षण, बोलीं- लापरवाही और देरी कोई स्थान नहीं

WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली, 08 अप्रैल (हि.स.)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज आईटीओ स्थित स्टेट जीएसटी कार्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से संवाद कर कार्यप्रणाली की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कहा कि स्टेट जीएसटी कार्यालय में समयबद्धता, स्वच्छता और व्यवस्थित कार्यसंस्कृति सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि लापरवाही, देरी या अनावश्यक जटिलता के लिए कोई स्थान नहीं होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापार दिल्ली की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। हमारी प्राथमिकता है कि हर प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और सुगम हो, ताकि व्यापारी बिना किसी बाधा के अपने कार्य पर ध्यान केंद्रित कर सकें। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार हर विभाग में जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए जनता और व्यापारियों को सहज, सरल और विश्वसनीय व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Share this story