मुख्यमंत्री ने नेहरू कैंप में दो शिशु वाटिकाओं का किया उद्घाटन

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री ने नेहरू कैंप में दो शिशु वाटिकाओं का किया उद्घाटन


नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (हि.स.)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र के हैदरपुर स्थित नेहरू कैंप में दो शिशु वाटिकाओं का उद्घाटन किया। यहां बच्चों के लिए झूले, टहलने के लिए फुटपाथ और बैठने के लिए बेंच जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं।

उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हिए कहा कि वर्षों से मूलभूत सुविधाओं से वंचित रही बस्तियों तक विकास और जनसुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। हर मोहल्ले में सकारात्मक बदलाव आए और हर परिवार को बेहतर जीवन का अवसर मिले, यही सरकार का प्रयास है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने आज पीतमपुरा स्थित जीपी सेवा बस्ती में जन सुविधा परिसर का उद्घाटन किया। इस परिसर में स्वच्छ शौचालय एवं स्नानगृह की सुविधा से स्थानीय निवासियों को सहूलियत मिलेगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सम्मानजनक जनसुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर निगम पार्षद अनिल नागपाल उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769943 Articles

Share this story