मुख्यमंत्री ने तेहखंड एटीएस का किया उद्घाटन, 50 ईवी बसों और दिल्ली–रेवाड़ी ई-बस सेवा को दिखाई झंडी

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री ने तेहखंड एटीएस का किया उद्घाटन, 50 ईवी बसों और दिल्ली–रेवाड़ी ई-बस सेवा को दिखाई झंडी


मुख्यमंत्री ने तेहखंड एटीएस का किया उद्घाटन, 50 ईवी बसों और दिल्ली–रेवाड़ी ई-बस सेवा को दिखाई झंडी


नई दिल्ली, 03 सितंबर (हि.स.)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता गुरुवार को तेहखंड ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) का उद्घाटन किया। इसके साथ-साथ 50 नई इलेक्ट्रिक बसें, दिल्ली–रेवाड़ी अंतरराज्यीय ई-बस सेवा और हसनपुर और गाजीपुर डिपो में दो नए सार्वजनिक ईवी चार्जिंग स्टेशन दिल्लीवासियों को समर्पित किए।

मुख्यमंत्री ने इस एटीएस का नवंबर में ही शिलान्यास किया गया था, आज उसका उद्घाटन किया। उन्होंने कुछ ही महीनों में इस महत्वपूर्ण परियोजना को पूरा करने के लिए परिवहन विभाग की पूरी टीम और इससे जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को साधुवाद किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन को सहज, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाना ही हमारा संकल्प है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह उपस्थित रहे।

परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने बताया कि आज मुख्यमंत्री ने तेहखंड डिपो में ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन, 50 नई इलेक्ट्रिक बसों, दो पब्लिक (ईवी) चार्जिंग स्टेशनों (हसनपुर एवं गाजीपुर डिपो) तथा दिल्ली–रेवाड़ी अंतरराज्यीय बस सेवा का शुभारंभ किया।

उन्होंने कहा कि इन नई सुविधाओं से सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक आधुनिक, सुरक्षित, सुगम एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से प्रदूषण में कमी के साथ-साथ दिल्लीवासियों को बेहतर और स्वच्छ परिवहन सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि एटीएस के माध्यम से प्रतिवर्ष लगभग 72,000 वाहनों की फिटनेस जांच की जाएगी। इससे फिटनेस जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता, दक्षता और तकनीकी सटीकता को बढ़ावा मिलेगा तथा सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकेगा। वहीं, ईवी चार्जिंग स्टेशनों के विस्तार से दिल्ली में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के बुनियादी ढांचे को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली–रेवाड़ी अंतरराज्यीय बस सेवा के शुभारंभ से दिल्ली और हरियाणा के बीच आवागमन करने वाले यात्रियों को बेहतर एवं सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन का लाभ मिलेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Share this story