मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर दी शुभकामनाएं

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर दी शुभकामनाएं


नई दिल्ली, 20 जनवरी (हि.स.)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को संगठन निष्ठ एवं संगठनकर्ता नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई देते हुए कहा कि आपका यह नवीन दायित्व संगठन की उस गौरवशाली वैचारिक यात्रा को नया विस्तार देने वाला है, जो सदैव जन-सेवा और राष्ट्र-कल्याण के प्रति समर्पित रही है। पूर्ण विश्वास है कि युवा सोच एवं संगठनात्मक कार्य पद्धति से सभी कार्यकर्ताओं की ऊर्जा को नई गति मिलेगी और पार्टी की सांगठनिक शक्ति को नया विस्तार प्राप्त होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में सामूहिक संकल्प, अटूट सामंजस्य और अनुशासित कार्यशैली के माध्यम से सेवा एवं राष्ट्रनिर्माण के नए प्रतिमान स्थापित होंगे। अंत्योदय के संकल्प और राष्ट्र-प्रथम के ध्येय के साथ संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रीयअध्यक्ष के नेतृत्व में निरंतर नई ऊंचाइयों को स्पर्श करेगा। प्रभु श्रीराम से आपके यशस्वी, सफल एवं मंगलमय कार्यकाल की प्रार्थना करती हूं।

उल्लेखनीय है कि नितिन नबीन सबसे कम उम्र के भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बने।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Share this story