मुख्यमंत्री ने राजकीय सर्वोदय विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री ने राजकीय सर्वोदय विद्यालय का किया औचक निरीक्षण


नई दिल्ली, 08 मई (हि.स.)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को राजकीय सर्वोदय विद्यालय रूप नगर का औचक निरीक्षण किया। क्लासरूम में विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनसे पेयजल, फायर सेफ्टी, स्वच्छता, गर्मी को लेकर दी जा रही सुविधाओं और शैक्षणिक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री यह जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर साझा की।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विद्यार्थियों की सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने स्कूल प्रशासन से आवश्यक सुधार कार्यों की विस्तृत सूची मांगी गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के सरकारी स्कूल वर्षों से कुव्यवस्था, बदहाल इंफ्रास्ट्रक्चर और मूलभूत सुविधाओं की कमी की मार झेल रहे थे लेकिन पिछले एक साल से हम लगातार स्कूलों में आवश्यक सुविधाएं मजबूत करने, इंफ्रास्ट्रक्चर सुधारने और विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण सुनिश्चित करने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Share this story