मुनक नहर स्वच्छता अभियान में मुख्यमंत्री के साथ अभिनेता जैकी श्रॉफ ने किया श्रमदान

WhatsApp Channel Join Now
मुनक नहर स्वच्छता अभियान में मुख्यमंत्री के साथ अभिनेता जैकी श्रॉफ ने किया श्रमदान


मुनक नहर स्वच्छता अभियान में मुख्यमंत्री के साथ अभिनेता जैकी श्रॉफ ने किया श्रमदान


मुनक नहर स्वच्छता अभियान में मुख्यमंत्री के साथ अभिनेता जैकी श्रॉफ ने किया श्रमदान


नई दिल्ली, 19 नवंबर (हि.स.)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को शालीमार बाग में आयोजित मुनक नहर स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेकर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मशहूर अभिनेता जैकी श्रॉफ, अभिनेत्री ईशा गुप्ता, गायक स्टेबिन बेन, बिस्मिल ने बड़ी संख्या में दिल्लीवासियों के साथ श्रमदान किया।

इस अभियान का आयोजन दिल्ली में छठ महापर्व के भव्य और उत्साहपूर्ण आयोजन के बाद पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस वर्ष दिल्ली में छठ महापर्व का आयोजन अभूतपूर्व उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया। राजधानी के 1,400 से अधिक छठ घाटों पर श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर पूजा-अर्चना की। इनमें मुनक नहर के किनारे विकसित लगभग 11 किलोमीटर लंबा भव्य छठ घाट विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पर्व में भाग लिया।

गुरुवार को मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि किसी भी धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन की सफलता केवल भव्य उत्सव तक सीमित नहीं होती बल्कि उसके बाद सार्वजनिक स्थलों और प्राकृतिक संसाधनों की स्वच्छता बनाए रखना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

अभिनेता जैकी श्रॉफ सहित अन्य प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति ने अभियान को विशेष पहचान प्रदान की और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को व्यापक जनसमुदाय तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779687 Articles

Share this story