दिल्ली विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष चरती लाल गोयल की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
दिल्ली विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष चरती लाल गोयल की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन


नई दिल्ली, 30 अगस्त (हि.स.)। दिल्ली विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष चरती लाल गोयल की जयंती 1 सितंबर को चरती लाल गोयल हेरिटेज पार्क में कार्यक्रम आयोजित किय जा रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक वीडियो साझा करके यह जानकारी दी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने कहा कि दिल्ली विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष एवं मेरे पिता चरती लाल गोयल एक कर्मठ, ईमानदार और बेदाग जननेता थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन जनसेवा और सिद्धांतों के लिए समर्पित किया। उन्होंने बताया कि आपातकाल के दौरान उनके पिताजी ने 19 महीने अंबाला जेल में रहकर लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष किया। उन्हीं से प्रेरणा लेकर उन्होंने भी भूमिगत आंदोलन में भाग लिया और सत्याग्रह कर दिल्ली की जेल में गए।

गोयल ने बताया कि उनके पिताजी जहां भी रहे, चाहे विधानसभा, नगर निगम के उपमहापौर या बिजली विभाग के चेयरमैन के रूप में सदैव जनता की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। आज उनके विचारों और संस्कारों पर चलते हुए मैं जो कुछ भी हूं, उसमें उनका सबसे बड़ा योगदान है।

उन्होंने पिता की स्मृति में लाल किले के सामने बना चरती लाल गोयल हेरिटेज पार्क और हरियाणा में उनकी हवेली का जनसेवा के लिए समर्पण उनके जीवन मूल्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास है। 1 सितंबर सुबह 10 बजे चरती लाल गोयल हेरिटेज पार्क में उनकी जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Share this story