भगवान महावीर की शिक्षाओं से विकसित समाज का निर्माण संभव : विजेंद्र गुप्ता

WhatsApp Channel Join Now
भगवान महावीर की शिक्षाओं से विकसित समाज का निर्माण संभव : विजेंद्र गुप्ता


भगवान महावीर की शिक्षाओं से विकसित समाज का निर्माण संभव : विजेंद्र गुप्ता


नई दिल्ली, 02 अप्रैल (हि.स.)। दिल्ली विधानसभा में गुरुवार को भगवान महावीर की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में विधानसभा अध्यक्ष

विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि जैन धर्म के सिद्धांत समाज को प्रेम और शांति से ही आगे बढ़ना सिखाते हैं। भगवान महावीर की शिक्षाओं को जीवन में उतारना आवश्यक है, तभी संतुलित एवं विकसित समाज का निर्माण संभव है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि भगवान महावीर की शिक्षाएं मौजूदा समय में अधिक प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि जैन धर्म के अहिंसा, सत्य और तपस्या के सिद्धांत समाज में भाईचारे और नैतिकता को मजबूत बनाते हैं। दिल्ली की सांस्कृतिक विरासत भी इसी आध्यात्मिकता और समरसता की वजह से और अधिक समृद्ध हुई है।

अहिंसा विश्व भारती एवं विश्व शांति केंद्र के संस्थापक जैन आचार्य लोकेशजी ने कहा कि भगवान महावीर के अहिंसा अनेकान्त दर्शन से युद्ध सहित विभिन्न समस्याओं का समाधान संभव है। उन्होंने कहा कि जैन समाज ने भारत के राष्ट्र निर्माण में शिक्षा, चिकित्सा, व्यापार और समाज सेवा के माध्यम से अमूल्य योगदान दे रहे हैं। वर्तमान परिपेक्ष्य में भगवान महावीर का अहिंसा, शांति, करुणा, अनेकांतवाद का संदेश विश्व की दिशा एवं दशा बदल सकता है।

परंपराचार्य श्री प्रज्ञसागर जी मुनिराज ने कहा कि महावीर जयंती केवल उत्सव नहीं बल्कि भगवान महावीर के 'अहिंसा', 'अपरिग्रह' और 'अनेकांत' के सिद्धांतों को जीवन में उतारने की प्रेरणा देता हैं। उनकी शिक्षाएं, विशेषकर 'जियो और जीने दो', आधुनिक समय में अत्यधिक प्रासंगिक हैं। भगवान महावीर अहिंसा भारती ट्रस्ट एवं सकल जैन समाज द्वारा आयोजित समारोह में दिल्ली विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट सहित जैन समाज के अनेक दिग्गज उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Share this story