'टीबी हारेगा, भारत जीतेगा' के समर्थन में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

WhatsApp Channel Join Now


'टीबी हारेगा, भारत जीतेगा' के समर्थन में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन


नई दिल्ली, 04 अगस्त (हि.स.)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को दिल्ली सचिवालय में 'टीबी हारेगा, भारत जीतेगा' राष्ट्रीय अभियान के समर्थन में आयोजित जागरूकता कार्यशाला में जन-प्रतिनिधियों के साथ हिस्सा लिया। इस मौके पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने जन-प्रतिनिधियों से ज्यादा से ज्यादा नागरिकों को 'निक्षय मित्र' बनने के लिए प्रोत्साहित करने क कहा, ताकि टीबी मरीजों के लिए सामुदायिक सहयोग को बढ़ाया जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अभियान से पहले ही 3,300 से ज्यादा 'निक्षय मित्र' जुड़ चुके हैं और दिल्ली भर में टीबी मरीजों तक 1.2 लाख से ज्यादा न्यूट्रिशन किट (पोषण किट) पहुंचाई जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि जल्दी पहचान, पूरा इलाज और जन-भागीदारी के जरिए दिल्ली मिलकर 'टीबी-मुक्त दिल्ली' और 'टीबी-मुक्त भारत' की ओर बढ़ रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Share this story