दिल्ली के आजादपुर में लगेगी अटल जी की 15 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा

WhatsApp Channel Join Now
दिल्ली के आजादपुर में लगेगी अटल जी की 15 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा


दिल्ली के आजादपुर में लगेगी अटल जी की 15 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा


नई दिल्ली, 15 जुलाई (हि.स.)। दिल्ली सरकार पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की आजादपुर में 15 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा स्थापित करेगी। दिल्ली कैबिनेट ने इस आशय के प्रस्ताव को मंगलवार को मंजूरी दी।

दिल्ली के गृहमंत्री आशीष सूद ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पोस्ट में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी केवल एक महान राजनेता ही नहीं, बल्कि दूरदर्शी नेतृत्व, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति के प्रतीक थे। उनके विचार और जीवन आज भी करोड़ों देशवासियों को देशसेवा के लिए प्रेरित करते हैं। दिल्ली सरकार द्वारा आज़ादपुर में अटल जी की 15 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय उनके प्रति श्रद्धांजलि है। यह स्मारक आने वाली पीढ़ियों को उनके आदर्शों और राष्ट्र के प्रति समर्पण की याद दिलाता रहेगा।

मंत्री ने कहा कि प्रतिमा के साथ क्षेत्र का सौंदर्यीकरण और आधारभूत सुविधाओं का विकास भी किया जाएगा, जिससे यह स्थान श्रद्धा, प्रेरणा और जनसुविधा का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Share this story