भाजपा ने आआपा के आपत्तिजनक वीडियो हटाने के हाई कोर्ट के आदेश का किया स्वागत

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा ने आआपा के आपत्तिजनक वीडियो हटाने के हाई कोर्ट के आदेश का किया स्वागत


नई दिल्ली, 07 नवंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को लेकर आम आदमी पार्टी (आआपा) की ओर से सोशल मीडिया पर प्रसारित आपत्तिजनक वीडियो हटाने के दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश का स्वागत किया।

मल्होत्रा ने शनिवार को कहा कि इस तरह का वीडियो बनाकर आम आदमी पार्टी ने केवल मुख्यमंत्री का, बल्कि दिल्ली की सभी महिलाओं का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि आआपा के नेताओं का महिलाओं के प्रति व्यवहार पहले भी सवालों के घेरे में रहा है। मुख्यमंत्री को लेकर इस तरह का वीडियो तैयार करना महिलाओं के सम्मान के प्रति उनकी सोच को दर्शाता है।

उन्होंने मांग की कि उच्च न्यायालय के आदेश के बाद आआपा तत्काल सभी सोशल मीडिया मंचों से संबंधित वीडियो हटाए और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित दिल्ली की महिलाओं से माफी मांगे।

उल्लेखनीय है कि उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को आआपा के आधिकारिक सोशल मीडिया एक्स और फेसबुक पर साझा किए गए एआई-जनरेटेड वीडियो और पोस्ट को हटाने का आदेश जारी किया। जस्टिस मनोज जैन ने कहा कि इस कंटेंट में मुख्यमंत्री को गलत तरीके से शराब बेचने वाले के रूप में दिखाया गया है। उच्च न्यायालय ने कहा कि मुख्यमंत्री की व्यक्तिगत गरिमा और नैतिक चरित्र को गंभीर ठेस पहुंच सकती है एक मुख्यमंत्री के तौर पर भी और एक महिला के तौर पर भी।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773946 Articles

Share this story