वीरेंद्र सचदेवा ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम को विनोद नगर मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ सुना

WhatsApp Channel Join Now
वीरेंद्र सचदेवा ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम को विनोद नगर मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ सुना


वीरेंद्र सचदेवा ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम को विनोद नगर मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ सुना


नई दिल्ली, 29 मार्च (हि.स.)।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने रविवार को प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को विनोद नगर मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ सुना।

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देश की समृद्ध संस्कृति और विरासत से जुड़े ज्ञान भारतम सर्वे का उल्लेख किया गया, जिसका उद्देश्य देशभर में उपलब्ध पांडुलिपियों का संकलन करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह मासिक संवाद सदैव प्रेरणा और नई दिशा प्रदान करता है; इस बार ज्ञान भारतम सर्वे, युवा सहभागिता ( माई भारत), रणजी ट्रॉफी, जल संरक्षण अभियान, फिटनेस एवं स्वस्थ जीवन शैली तथा सौर ऊर्जा (पीएम सूर्य घर योजना) जैसे राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर विशेष जोर दिया गया, जो जनभागीदारी के माध्यम से देश को सशक्त बनाने की प्रेरणा देते हैं।

इस दौरान वीरेंद्र सचदेवा ने आज ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026’ के अंतर्गत विनोद नगर मंडल के प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

इस अवसर पर संगठन की कार्य पद्धति, वैचारिक अधिष्ठान एवं जनसेवा के मूल्यों के सुदृढ़ीकरण हेतु सार्थक विमर्श हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Share this story