भाजपा नेता ब्रह्म सिंह तंवर आम आदमी पार्टी में हुए शामिल 

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा नेता ब्रह्म सिंह तंवर आम आदमी पार्टी में हुए शामिल 


भाजपा नेता ब्रह्म सिंह तंवर आम आदमी पार्टी में हुए शामिल 


नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के नेता ब्रह्म सिंह तंवर गुरुवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। वे महरौली और छतरपुर से विधायक रहे हैं। हाल ही में छतरपुर से मौजूदा विधायक करतार सिंह तंवर ने आम आदमी पार्टी छोड़ भाजपा का दामन थामा था।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में पार्टी कार्यालय में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। ब्रह्म सिंह तंवर तीन बार के विधायक और तीन बार के पार्षद रह चुके हैं। वे आखिरी बार 2013 में छतरपुर से विधायक बने थे।

आप संयोजक केजरीवाल ने कहा कि ब्रह्म सिंह तंवर दिल्ली की राजनीति का एक बड़ा चेहरा हैं। ये भाजपा से 3 बार विधायक रह चुके हैं। आज ये दिल्ली और पंजाब की सरकारों के कामों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। इनके आने से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनूप शर्मा

Share this story