वीरेंद्र सचदेवा के पिता का निधन, रेखा गुप्ता समेत अन्य नेताओं ने जताया शोक

WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली, 07 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के पिता श्याम लाल सचदेवा का मंगलवार को निधन हो गया। इसको लेकर कई नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसे अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए कहा कि पिता का साया जीवन में वटवृक्ष जैसा होता है, और उनका जाना परिवार के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इसी तरह दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद, पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहेब सिंह एवं कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस कठिन समय में शक्ति देने की प्रार्थना की। इसके अलावा सांसद कमलजीत सहरावत और अन्य नेताओं ने भी शोक जताया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Share this story