हर्ष मल्होत्रा ने सोनिया की पुस्तक में ‘ब्लूस्टार’ के संदर्भ पर जताई आपत्ति, कहा सिख समाज से माफी मांगे

WhatsApp Channel Join Now
हर्ष मल्होत्रा ने सोनिया की पुस्तक में ‘ब्लूस्टार’ के संदर्भ पर जताई आपत्ति, कहा सिख समाज से माफी मांगे


नई दिल्ली, 10 नवंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की पुस्तक में ब्लूस्टार के संदर्भ की आलोचना की है। मल्होत्रा का कहना है कि इसमें उन्होंने लिखा है कि ऑपरेशन के बाद स्वर्ण मंदिर साहिब और अकाल तख्त साहिब की तस्वीरें देखकर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व्यथित हो गई थीं। यह कथन तथ्यों से परे और सिख समाज के घावों पर नमक छिड़कने वाला है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' पर एक वक्तव्य जारी किया है। उन्होंने कहा कि सिखों की सर्वोच्च आस्था के केंद्र स्वर्ण मंदिर साहिब अमृतसर पर हमला इंदिरा गांधी के आदेश पर ही हुआ था। ऐसे में उनके व्यथित होने का सवाल ही नहीं उठता क्योंकि उन्हें पहले से पता रहा होगा कि क्या परिणाम होंगे।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि असल में व्यथित सिख समाज था। 31 अक्टूबर से 2 नवंबर 1984 के बीच कांग्रेस के संरक्षण में सिखों के पूजा स्थलों, घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को चुन-चुन कर निशाना बनाया गया। हजारों निर्दोष सिखों का नरसंहार हुआ। हर्ष मल्होत्रा ने सोनिया गांधी से 1984 में हुए सिख नरसंहार के लिए सिख समाज और उसकी आने वाली पीढ़ियों से सार्वजनिक रूप से माफी की मांग की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774813 Articles

Share this story