आतिशी का आरोप- मैक्स अस्पताल में अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने से रोका गया

WhatsApp Channel Join Now
आतिशी का आरोप- मैक्स अस्पताल में अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने से रोका गया


नई दिल्ली, 05 जून (हि.स.)। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आम आदमी पार्टी (आआपा) की वरिष्ठ नेता आतिशी शुक्रवार को मैक्स अस्पताल में मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं। आआपा विधायक जब मैक्स अस्पताल पहुंचे तो पीड़ितों से और उनके परिवारों से मिलने नहीं दिया गया।

इस पर आतिशी ने कहा कि मैक्स हॉस्पिटल के सुरक्षा कर्मचारियों ने हमें अंदर जाने की इजाजत नहीं दी। इतने सारे लोग अपनी जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे हैं, फिर आआपा के विधायकों को मरीजों से मिलने नही दिया गया।

आतिशी ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि क्या मरने वालों की संख्या 21 से ज्यादा हो गई है? शायद वास्तविक आंकड़े देश के सामने नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब पक्ष के नेता मरीजों से मिल सकते हैं, तो विपक्षी नेताओं को उनसे और डॉक्टरों से मिलने से क्यों रोका जा रहा है?

उल्लेखनीय है कि दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार की सुबह फ्लोरिश स्टे बीएंडबी रेस्टोरेंट में लगी आग में 21 लोगों की मौत की पुष्टि हुई थी।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Share this story