अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा की विशेषाधिकार समिति के सामने उपस्थित होने के बाद दी प्रतिक्रिया

WhatsApp Channel Join Now
अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा की विशेषाधिकार समिति के सामने उपस्थित होने के बाद दी प्रतिक्रिया


नई दिल्ली, 06 मार्च (हि.स.)। आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा की विशेषाधिकार समिति के सामने उपस्थित होने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बड़ी ख़ुशी होती जब कोई समिति मुझे दिल्ली के कामों पर चर्चा करने के लिए बुलाती है।

केजरीवाल ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत हुए कहा कि आख़िर में अधर्म और अन्याय हारता है और सच ही जीतता है। उन्होंने कहा कि साल 2022 में मालूम हुआ कि दिल्ली विधानसभा में एक फांसी घर है। उन्होंने दिल्ली सरकार के द्वारा विधानसभा को फांसी घर नहीं बल्कि टिफिन घर कहे जाने पर देश के स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान बताया।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज दिल्ली पानी के बढ़े बिल, गंदे पानी, स्कूलों की बढ़ी फीस और प्रदूषण से परेशान है लेकिन सरकार इन मुद्दों पर बात नहीं कर रही है।

उन्होंने कहा कि मुझे बड़ी खुशी होती जब कोई समिति मुझे दिल्ली के कामों पर चर्चा करने के लिए बुलाती और वहां पर अपने सुझाव देता हूं लेकिन सरकार फिजूल की बातों पर समय खराब कर रही हैं, इन्हें दिल्ली की चिंता नहीं है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Share this story