केजरीवाल ने लखनऊ के विकास नगर स्थित झुग्गी बस्ती में लगी आग पर जताया दुख

WhatsApp Channel Join Now
केजरीवाल ने लखनऊ के विकास नगर स्थित झुग्गी बस्ती में लगी आग पर जताया दुख


नई दिल्ली, 16 अप्रैल (हि.स.)। आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को लखनऊ के विकास नगर स्थित झुग्गी बस्ती में लगी आग पर दुख व्यक्त किया।

अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा कि लखनऊ के विकास नगर स्थित झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग में अपना सब कुछ खो देने वाले पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं।

उन्होंनेे कहा कि इन गरीब परिवारों के सिर से सिर्फ छत नहीं गई है, बल्कि उनके जीवनभर की जमा-पूंजी और रोजगार के साधन आग में जलकर खाक हो गए हैं। केजरीवाल ने सरकार से अपील की है कि पीड़ित परिवारों के लिए जल्द से जल्द उचित राहत, रोजगार एवं पुनर्वास की व्यवस्था की जाए।

उल्लेखनीय है कि, लखनऊ के विकास नगर की झुग्गी बस्ती में बुधवार शाम में आग लगने की घटना सामने आई। जिसमें 200 से ज्यादा झिग्गियां जल कर राख हो गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Share this story