अरविंद केजरीवाल दिल्ली विधानसभा की विशेषाधिकार समिति के सामने होंगे उपस्थित

WhatsApp Channel Join Now
अरविंद केजरीवाल दिल्ली विधानसभा की विशेषाधिकार समिति के सामने होंगे उपस्थित


अरविंद केजरीवाल दिल्ली विधानसभा की विशेषाधिकार समिति के सामने होंगे उपस्थित


नई दिल्ली, 06 मार्च (हि.स.)। आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार काे दिल्ली विधानसभा की विशेषाधिकार समिति के सामने उपस्थित होंगे। केजरीवाल ने इस पूरी कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग की मांग रखी है।

अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉम एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि आज दिल्ली विधानसभा की विशेषाधिकार समिति के सामने दोपहर 3 बजे पेश होऊंगा। उन्होंने मुझे “फांसी घर” पर चर्चा के लिए बुलाया है।

उल्लेखनीय है कि, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा की विशेषाधिकार समिति को पत्र लिखकर सूचित किया है कि वे समन के अनुसार 6 मार्च को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होंगे। यह मामला दिल्ली विधानसभा परिसर में कथित फांसी घर की मौजूदगी से जुड़े विवाद से संबंधित है, जिसमें पूर्व आआपा सरकार के दौरान उठाए गए दावों की प्रामाणिकता पर सवाल हैं। विशेषाधिकार समिति ने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, राम निवास गोयल और राखी बिरला को पहले समन जारी किए थे, जिसे अब केजरीवाल ने स्वीकार कर लिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Share this story