ख्याला गांव में चौपाल के पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास
नई दिल्ली, 27 मई (हि.स.)। दिल्ली के लोक निर्माण विभाग के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह और पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आज राजौरी गार्डन के ख्याला गांव में अंबेडकर चौपाल और हरिजन चौपाल के पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
मंत्री मनजिंदर सिंह ने यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि इन चौपालों के बनने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर सामुदायिक सुविधाएँ मिलेंगी और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए एक व्यवस्थित स्थान उपलब्ध होगा। उन्होंने बताया कि ख्याला गांव में नई पानी की लाइन्स, सीवर लाइन और सड़कों के निर्माण का काम भी तेज़ी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि यहां करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से पीने के पानी और बड़ी सीवरेज लाइनों का काम चल रहा है, जिसका निरीक्षण आज मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

