आम आदमी पार्टी ने तीन एमसीडी पार्षदों को पार्टी से किया निलंबित

WhatsApp Channel Join Now
आम आदमी पार्टी ने तीन एमसीडी पार्षदों को पार्टी से किया निलंबित


नई दिल्ली, 16 जुलाई (हि.स.)। आम आदमी पार्टी (आआपा) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपने तीन पार्षदों को पार्टी से निलंबित कर दिया है।

आम आदमी पार्टी (आआपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने गुरुवार को आधिकारिक तौर पर गुरुवार को एक पत्र जारी कर उनके निलंबन की घोषणा की। तीन पार्षदों में निर्मला देवी (शर्मा), कृष्णा राघव और सुल्ताना आबाद शामिल है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की 12 वार्ड समितियों में से भारतीय जनता पार्टी ने 10 में अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की और निगम की स्थायी समिति की छह सीट में से पांच सीट हासिल कीं। वहीं आम आदमी पार्टी (आआपा) ने शेष दो वार्ड समितियों के अध्यक्ष पद और स्थायी समिति की एक सीट पर जीत हासिल की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Share this story