राम मंदिर को लेकर आम आदमी पार्टी का सरकार पर हमला

WhatsApp Channel Join Now
राम मंदिर को लेकर आम आदमी पार्टी का सरकार पर हमला


राम मंदिर को लेकर आम आदमी पार्टी का सरकार पर हमला


नई दिल्ली, 02 जुलाई (हि.स.)। आम आदमी पार्टी (आआपा) ने अयोध्या स्थित राम मंदिर को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने आरोप लगाया और कहा कि सरकार को इस संबंध में देश के सामने अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

दुर्गेश पाठक ने गुरुवार को कहा कि चुनावों में भगवान श्रीराम के नाम पर वोट मांगते है और लगातार राम मंदिर का उल्लेख करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि विपक्ष के कुछ नेता की भगवान श्रीराम में गहरी आस्था है तो उन्हें यह बताना चाहिए कि मंदिर निर्माण के बाद वह अब तक दर्शन के लिए अयोध्या क्यों नहीं गए। उन्होंने आरोप लगाया कि धार्मिक मुद्दों का इस्तेमाल केवल राजनीतिक लाभ के लिए किया जा रहा है।

इस अवसर पर दिल्ली नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हर चुनाव में भगवान श्रीराम और सनातन धर्म के नाम पर जनसमर्थन मांगते है, लेकिन विपक्ष के कुछ नेता आज तक राम मंदिर के दर्शन के लिए नहीं गए। नारंग ने आरोप लगाया कि भगवान श्रीराम और सनातन धर्म आस्था का नहीं, बल्कि राजनीतिक लाभ प्राप्त करने का माध्यम बन गए हैं।

---------------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Share this story