आआपा ने ऑनलाइन शराब बुकिंग को बंद न करने पर दिल्ली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने का किया ऐलान

WhatsApp Channel Join Now
आआपा ने ऑनलाइन शराब बुकिंग को बंद न करने पर दिल्ली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने का किया ऐलान


आआपा ने ऑनलाइन शराब बुकिंग को बंद न करने पर दिल्ली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने का किया ऐलान


नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (हि.स.)। आम आदमी पार्टी (आआपा) ने दिल्ली में शुरू हुई ऑनलाइन शराब बुकिंग सुविधा का विरोध करते हुए 24 घंटे के भीतर इसे बंद न करने पर विराध प्रदर्शन करने का ऐलान किया।

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर दिल्ली सरकार को खुली चुनौती देते हुए कहा कि 24 घंटे के भीतर सरकार इस अपनी शराब बुक करें योजना को वापस नही लेती है तो सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर आंदोलन और विरोध-प्रदर्शन शुरू करेंगे।

सौरभ भारद्वाज ने सरकार की इस योजना की आलोचना करते हुए कहा कि रेखा गुप्ता को शराब की दुकानों पर कतारों में खड़े शराबियों की तो चिंता है, लेकिन उन्हें अस्पतालों की कतारों में खड़े बीमार बुजुर्गों, 'पिंक कार्ड' के लिए कतारों में खड़ी महिलाओं और न ही उन्हें दिल्ली के उस एक-तिहाई हिस्से के लिए कोई दुख है, जो मतदाता सूची (एसआईआर) से नाम कट जाने के कारण कतारों में खड़े होने को मजबूर हैं।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आम आदमी पार्टी इस जन-विरोधी शराब योजना को जारी नहीं रहने देगी। भारद्वाज ने कहा कि यदि इस योजना को तुरंत वापस नहीं लिया गया, तो पार्टी दिल्ली सरकार के कामकाज को ठप कर देगी और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (डीएसआईआईसी) द्वारा 'दिल्ली लिकर बुकिंग' ऐप लॉन्च किया गया। इस सुविधा के माध्यम से शराब की बुकिंग की जा सकती है लेकिन घर पर आपूर्ति नहीं की जाएगी। उपभोक्ताओं को तय समय सीमा के अंदर संबंधित ठेके पर जाकर शराब लेनी होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768210 Articles

Share this story