दिल्ली में आआपा ने पार्टी मुख्यालय से निकाली तिरंगा यात्रा

WhatsApp Channel Join Now
दिल्ली में आआपा ने पार्टी मुख्यालय से निकाली तिरंगा यात्रा


दिल्ली में आआपा ने पार्टी मुख्यालय से निकाली तिरंगा यात्रा


नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (हि.स.)। आम आदमी पार्टी (आआपा) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईर) की मांग को लेकर शुक्रवार को दिल्ली में 270 फुट लंबी तिरंगा यात्रा निकाली। आआपा मुख्यालय से शुरू हुई यात्रा राष्ट्रपति भवन और संसद के सामने वाले मार्ग से होकर गुजरी।आआपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में पार्टी के विधायक, पार्षद और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

भारद्वाज ने कहा कि भारत एक स्वतंत्र देश है और आजादी का वास्तविक अर्थ यह है कि देश का कोई भी नागरिक कहीं भी तिरंगा फहरा सकता है। उन्होंने सवाल उठाया कि तिरंगा फहराने से किसी को कैसे रोका जा सकता है? आजादी हासिल करने के लिए देशवासियों ने लंबा संघर्ष किया है, ऐसे में किसी सरकार या पुलिस द्वारा नागरिकों को तिरंगा फहराने से रोकना उचित नहीं है।

भारद्वाज ने कहा कि लोगों से जन्मदिन पर दीये जलवाए जाते हैं और अपने इशारे पर थालियां पिटवाई जाती हैं, लेकिन जब कोई भारतीय नागरिक अपनी इच्छा से शांतिपूर्ण तरीके से कुछ करना चाहता है, तो उसे ऐसा करने की अनुमति नहीं दी जाती।

वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रमुख अभिजीत दीपके ने आज शाम दिल्ली में कनाट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क से तिरंगा यात्रा निकालने का ऐलान किया है। इसके मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। कनॉट प्लेस में बीएनएसएस की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गयी है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761846 Articles

Share this story