रेजांगला शौर्य दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता ने किया वीरों को नमन

WhatsApp Channel Join Now
रेजांगला शौर्य दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता ने किया वीरों को नमन


रेजांगला शौर्य दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता ने किया वीरों को नमन


रेजांगला शौर्य दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता ने किया वीरों को नमन


नई दिल्ली, 18 नवंबर (हि.स.)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को तालकटोरा स्टेडियम में ‘रेजांगला शौर्य एवं यदुकुल सम्मान दिवस’ में शामिल होकर मां भारती के अमर वीर सपूतों को नमन किया। इस कार्यक्रम का आयोजन कृष्ण यादव महासभा ने किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 1962 में रेजांगला की बर्फीली पहाड़ियों पर मेजर शैतान सिंह के नेतृत्व में 13 कुमाऊं रेजिमेंट के वीर जवानों ने चीनी सेना का डटकर मुकाबला किया। उन्होंने कहा कि 114 जवानों ने मातृभूमि की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर कर दिए, लेकिन आखिरी सांस तक दुश्मन के सामने डटे रहे। रेजांगला का शौर्य हमें याद दिलाता है कि मां भारती की आन, बान और शान से बढ़कर कुछ भी नहीं। राष्ट्र इन वीरों का सदैव ऋणी रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हर दिवाली अपने सैनिकों के साथ मनाते है। आज सैनिकों को सभी सुविधाएं और हथियार तुरंत उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा पहले सेना को जवाब देने के लिए दिल्ली के आदेशों को घंटों इंतजार करने पड़ता था, आज दुश्मन को उसके घर में घुसकर मारते हैं।

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद अरुण सिंह, उत्तर प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष राजेश यादव, हरियाणा विधानसभा की पूर्व उपाध्यक्ष संतोष यादव उपस्थित रहे।

सांसद अरुण सिंह ने कहा कि 1962 के भारत-चीन युद्ध में रेजांगला की वीरभूमि पर अहिर वीरों ने अदम्य साहस और पराक्रम का परिचय देते हुए मातृभूमि की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका शौर्य और बलिदान सदैव राष्ट्र को प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि इस गौरवशाली आयोजन के लिए कृष्णा यादव महासभा के अध्यक्ष जगदीश यादव एवं समस्त आयोजक मंडल को हार्दिक बधाई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779350 Articles

Share this story