मुख्यमंत्री ने झंडेवालान मंदिर जाकर मां आदिशक्ति का आशीर्वाद लिया

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री ने झंडेवालान मंदिर जाकर मां आदिशक्ति का आशीर्वाद लिया


मुख्यमंत्री ने झंडेवालान मंदिर जाकर मां आदिशक्ति का आशीर्वाद लिया


नई दिल्ली, 19 मार्च (हि.स.)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर झंडेवालान मंदिर में मां आदिशक्ति के चरणों में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने मां से सभी के जीवन में शक्ति, साहस और समृद्धि का संचार करने तथा समाज में सेवा, संस्कार और समरसता की भावना और प्रबल करने की प्रार्थना की।

उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि चैत्र नवरात्रि भारतीय संस्कृति का एक पावन पर्व है, जो शक्ति, श्रद्धा और नवआरंभ का प्रतीक है। यह नौ दिनों का उत्सव मां आदिशक्ति के विभिन्न स्वरूपों की आराधना का अवसर है, जहां भक्ति के साथ आत्मसंयम, साधना और सकारात्मक ऊर्जा का संकल्प जुड़ा होता है।

मुख्यमंत्री इस दौरान झंडेवालान मंदिर में आयोजित भजन क्लबिंग में मां आदिशक्ति की भक्ति और संगीत के दिव्य संगम का अनुभव किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि भक्ति की इस मधुर धारा ने वातावरण को मां के जयकारों से गुंजायमान कर दिया। यह नया सांस्कृतिक स्वरूप हमारे युवाओं को सनातन परंपरा से जोड़ते हुए उनके भीतर श्रद्धा, ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार कर रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Share this story