चांदनी चौक में अतिक्रमण हटाने और सुविधा को बेहतर करने पर जोर

WhatsApp Channel Join Now
चांदनी चौक में अतिक्रमण हटाने और सुविधा को बेहतर करने पर जोर


चांदनी चौक में अतिक्रमण हटाने और सुविधा को बेहतर करने पर जोर


नई दिल्ली, 15 जुलाई (हि.स.)। चांदनी चौक के सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने बुधवार को उत्तरी दिल्ली जिले के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित जिला स्तरीय समिति की बैठक में नागरिक और सार्वजनिक बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक समीक्षा बैठक में हिस्सा लिया। इस बैठक में चांदनी चौक में अतिक्रमण हटाने और साफ-सफाई, आवाजाही व लोगों की सुविधा को बेहतर बनाने पर खास जो दिया गया।

बैठक में डीसीपी राजा बंथिया, जिला मजिस्ट्रेट धर्मेंद्र कुमार, एडिशनल डीसीपी निहारिका भट्ट, एडिशनल डीसीपी राम दुलेश मीणा, विधायक अशोक गोयल और पुनरदीप साहनी, पार्षद और ज़िले के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

हमने नागरिक सुविधाओं को मज़बूत करने और चांदनी चौक को ज़्यादा व्यवस्थित, सुलभ और नागरिकों के अनुकूल बनाने के लिए मिलकर काम करने के उपायों पर चर्चा की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Share this story