सोलर पैनल से भरी मेटाडोर में लगी आग, सामाग्री व वाहन जला

WhatsApp Channel Join Now
सोलर पैनल से भरी मेटाडोर में लगी आग, सामाग्री व वाहन जला


धमतरी, 10 मई (हि.स.)। सोलर पैनल से भरी चलती मेटाडोर में अचानक आग लग गई। हादसा में सोलर पैनल व वाहन पूरी तरह से जल गया। इससे 55 लाख रुपये से अधिक का नुकसान का आंकलन है। वहीं चालक व परिचालक पिता-पुत्र किसी तरह वाहन से निकलकर अपनी जान बचाई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गाजियाबाद-उत्तर प्रदेश से एक मेटाडोर में सोलर पैनल का 111 प्लेट भरकर मलकानगिरी उड़ीसा के लिए वाहन रवाना हुआ था। शनिवार की रात करीब ढाई बजे रायपुर-धमतरी हाईवे में गुजर रहे थे, तभी कुरुद से तीन किलोमीटर दूर राखी मोड़ के पास अचानक मेटाडोर में आग लग गई। घटना की जानकारी होने पर तत्काल चालक जनक सिंह निवासी भिंड और हेल्पर उनके पुत्र वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। दोनों ने पहले अपने पास रखे फायर शेफ्टी से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटे भयानक थी ऐसे में आग बुझाने सफलता नहीं मिली। घटना की सूचना किसी तरह पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक सोलर पैनल का प्लेट सहित मेटाडोर वाहन पूरी तरह से जल गया। वाहन में आग कैसे लगी, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है। इस घटना में वाहन और सोलर पैनल समेत 55 लाख से अधिक के नुकसान होने का आंकलन है। घटना की रिपोर्ट कुरूद थाना में दर्ज कराई गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Share this story