शंकर नगर एवं कालीबाड़ी के गर्ल्स हाॅस्टल का किया गया स्थल निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
शंकर नगर एवं कालीबाड़ी के गर्ल्स हाॅस्टल का किया गया स्थल निरीक्षण


शंकर नगर एवं कालीबाड़ी के गर्ल्स हाॅस्टल का किया गया स्थल निरीक्षण


रायपुर, 30 सितम्बर, (हि.स.)। छत्तीसगढ़ विधान सभा की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा पिछड़े वर्गों के कल्याण संबंधी समिति के सभापति पुन्नूलाल मोहले के सभापतित्व में समिति ने बुधवार काे जिला रायपुर के पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के गर्ल्स हॉस्टल शंकर नगर एवं पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति हॉस्टल, कालीबाड़ी का स्थल निरीक्षण किया।

समिति ने छात्रावासों के निरीक्षण के दौरान छात्राओं से चर्चा की एवं उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये तथा छात्रावासों में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का अवलोकन किया । इस अवसर पर समिति के सदस्यगण चैतराम अटामी, रामकुमार यादव, शकुन्तला सिंह पोर्ते, यशोदा निलाम्बर वर्मा, विशेष आमंत्रित सदस्य सुनील सोनी, पुरन्दर मिश्रा एवं सचिव, छत्तीसगढ़ विधान सभा दिनेश शर्मा उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल

Share this story