राष्ट्रीय खेल दिवस पर स्वयंसेवकों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्रीय खेल दिवस पर स्वयंसेवकों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति


धमतरी, 29 अगस्त (हि.स.)। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को नगर पालिक निगम धमतरी के इनडोर स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरतुली की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति से कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों का मन मोह लिया। व्याख्याता एवं रंगकर्मी आकाश गिरी गोस्वामी के निर्देशन में विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ी समूह नृत्य ‘हमार धमतरी’ की मनमोहक प्रस्तुति दी। नृत्य के माध्यम से छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति, परंपरा, माटी और धमतरी की सांस्कृतिक पहचान को आकर्षक नृत्य एवं भाव-भंगिमाओं के साथ जीवंत किया गया। प्रस्तुति को महापौर रामू रोहरा, पिछड़ा आयोग अध्यक्ष नेहरू निषाद सहित उपस्थित अतिथियों, खिलाड़ियों और दर्शकों ने खूब सराहा। समूह नृत्य में धर्मेंद्र साहू, गगन विश्वकर्मा, प्रीति विश्वकर्मा, पूर्वांजलि साहू, मामयंशी साहू, वर्षा सिन्हा, भुनेश्वरी यादव, झरना साहू, मुस्कान साहू एवं धारणी साहू ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

विद्यालय के स्वयंसेवकों की यह सहभागिता खेल भावना के साथ सांस्कृतिक चेतना, टीमवर्क, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के विकास का प्रेरक उदाहरण रही। विद्यालय के प्राचार्य टी.आर. नागवंशी, सरपंच उमेश नेताम, उपसरपंच सुरेश सिन्हा, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष राजेन्द्र साहू, व्याख्याता तिवारी, डॉ. भूषण लाल चंद्राकर, अमित महोबे, यशोदा सिन्हा, भारती आर्या, सतीश तुर्रे, नेहा मेहता, प्रतिमा यदु, संध्या ध्रुव, संजय सिन्हा, सत्यभामा जायसवाल, डायमंड गुरुपंचायन, मंजू साहू एवं संदीप सिन्हा ने स्वयंसेवकों की उत्कृष्ट प्रस्तुति की सराहना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Share this story