मवेशी तस्करी के मामले में तीन आरोपित गिरफ्तार, रामचंद्रपुर पुलिस ने की कार्रवाई

WhatsApp Channel Join Now
मवेशी तस्करी के मामले में तीन आरोपित गिरफ्तार, रामचंद्रपुर पुलिस ने की कार्रवाई


बलरामपुर, 13 नवंबर (हि.स.)। बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र में मवेशी तस्करी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने प्रकरण में एंड टू एंड कार्रवाई करते हुए तस्करी में शामिल आरोपितों की भूमिका की जांच के बाद आज शुक्रवार को तीनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार, 23 सितंबर को पीड़ित और मुखबिर से मवेशी तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस ने अपराध क्रमांक 44/26 के तहत छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 और 10 तथा छत्तीसगढ़ पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। इस प्रकरण में 26 सितंबर को आरोपित कयामुद्दीन को मौके से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है।

पुलिस ने अब मामले में शामिल रियाजुल अंसारी (42), निवासी ग्राम दोलंगी, साबिर अंसारी (27), निवासी ग्राम औरंगा और सफी मोहम्मद (35), निवासी ग्राम गाजर, थाना रामचंद्रपुर को आज शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण के अन्य पहलुओं पर भी एंड टू एंड विवेचना जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776518 Articles

Share this story